Tuesday, July 24, 2007

यात्राओं का महत्व

दीनानाथ मिश्र

जब कोई व्यक्ति अपनी सोच या विचारधारा को सामान्य जनमानस तक पहुंचाना चाहता है तो उसके सामने यात्रा सबसे विकल्प के रूप में उभरती है। यात्रा का महत्व जितना प्राचीन काल में था, उतना ही आज है। यात्रा का स्वरूप भले ही बदला हो लेकिन उद्देश्य आज भी वही है। सामाजिक तथा राजनैतिक दोनों तरह की यात्राएं जनचेतना फैलाने का ही कार्य करती हैं। इसमें यह जरूर निर्भर करता है कि यात्रा करने वाले की प्रतिभा और उद्देश्य क्या है। सामान्यत: वही यात्राएं सफल होती हैं जो तत्कालीन समाज की रूपरेखा से हटकर एक नई सोच और दिशा प्रदान करती हैं। जिन यात्राओं ने इतिहास रचा है, उस पर नजर डालें गौतम बुध्द, शंकराचार्य, महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, आडवानी और चन्द्रशेखर की यात्राएं महत्वपूर्ण हैं। इन सभी ने समानय विचारधारा से हटकर एक नई विचारधारा देने की कोशिश की थी। यात्रा सफल होने पर जन सैलाब उसी के अनुरूप सोचने लगती है और अंतत: अपने उद्देश्यों को पाने में सफल रहती है। भारत की यात्राओं पर राजीव कुमार ने भारत के तीन वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर, पॉयनियर के संपादक चंदन मित्रा व दीननाथ मिश्रा से बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश:
यात्राओं के बारे में दीनानाथ मिश्र जी का कहना है कि:

शिक्षा की दृष्टि से यात्रा का काफी महत्व है, क्योंकि यात्रा करने वाला अपनी यात्रा से कुछ न कुछ शिक्षा जरूर ग्रहण करता है। जो व्यक्ति जितना ज्यादा संवेदनशील होता है वो उतना ही उस यात्रा से लाभ लेकर लोगो को कुछ दे सकता है। उदाहरण के तौर पर महर्षि बाल्मीकि ने मैथून रत क्रौंच पक्षी को बहेलिया द्वारा मारते देख उन्हें बहुत गहरी संवेदना हुई और उन्होंने एक महाकाव्य ही रच डाला। बहुत से यात्री जब यात्रा पर जाते हैं तो अपनी अच्छी आदत के मुताबिक डायरी में सब कुछ नोट करते रहते हैं क्योंकि उन्हें अपनी स्मृति शक्ति पर विश्वास नही रहता है। लेकिन बहुत से लोग हैं, जिन्हें उस दृश्य से कोई मतलब नही रहता है। यात्रा करने वाले यात्री के पास निरीक्षण क्षमता रहनी चाहिए। व्यक्ति को विकासोन्मुख होना चाहिए। अगर उस समय उसका ध्यान कहीं और है तो वो यात्रा से वो कुछ भी ग्रहण नही कर पाएगा साथ में, उसका परिवार कैसा है यह भी महत्वपूर्ण है।

महात्मा गांधी ने अपने जीवन में कई यात्राएं की हैं। गांधी जी ने तो आजीवन यात्रा ही की है।उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़ा और उनके अधिकार पुन: वापस दिलाये। फिरंगी काले लोगों पर कितना जुल्म ढाते थे, उनके अधिकारों के लिए उन्होंने अपने जीवन का काफी समय दक्षिण अफ्रीका में ही होम कर दिया।
गांधी की दांडी यात्रा एक सांकेतिक यात्रा थी। उन्होंने इस यात्रा में नाम मात्र का नमक बनाकर गोरों की सत्ताा को एक प्रकार से चुनौती दी थी। इस यात्रा ने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। गांधी जी जब यात्रा करते थे तब उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक व अनुयायी भी साथ चलते थे। वे जगह-जगह लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ जागरूक करते भी चलते थे। अंग्रेजों के खिलाफ गांधी जी के तेवर को देखकर न जाने कितने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जग जाती थी।
और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यात्रा को राजनैतिक हथियार बना लिया था। उन्होंने एक ऐसे विषय को लेकर यात्रा की जो अभूतपूर्व था। उन्होंने राम मंदिर बनाने के लिए जो रथ यात्रा निकाली उसे भारी जनसमर्थन मिला। जनता की समर्थन का तो अंदाजा ही नही लगाया जा सकता। उनकी रथ यात्रा का एक वाकया याद आता है कि पूर्वी प्रदेश में रात के साढ़े तीन बजे करीब 1500 लोग उनका स्टेशन पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। उनकी इस यात्रा से जनता में ऐसा संदेश गया कि हजारों लोगों ने अपने शरीर के अंगो को काटकर रत्ता चंदन लगाया। उनकी यह यात्रा लोगों के दिलो दिमाग पर इस कदर छाया कि लोगों ने कई सालों तक इसे भूल नही पाये। तब यह पहला मौका था जब विपक्ष के यात्रा विरोधी तर्क को जनता ने खारिज कर दिया। तब सारे देश का ध्यान इस यात्रा में केन्द्रित हो गया था। लोग रथयात्रा के एक-एक पल की जानकारी लेने के लिए उत्सुक और तत्पर रहते थे। सुबह उठते ही सबसे पहले लोग अखबारों में यात्रा से संबंधित खबरे ही पढ़ते थे।
और, आडवाणी जी के जीवन की दूसरी प्रमुख यात्रा भारत सुरक्षा यात्रा थी। यह यात्रा आडवाणी जी ने 6 अप्रैल 2006 से यूपीए सरकार की नीतियों से उपजे आतंकवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ था। आडवाणी जी की 35 दिवसीय यह यात्रा गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक हुई। इस यात्रा में लोगों ने तपती धूप की परवाह किए बगैर हजारों की संख्या में लोग उनकी यात्रा से जुड़े और इस यात्रा का भरपूर समर्थन किया। भारत सुरक्षा यात्रा के निर्धारित स्थानों पर पहुंचने से पूर्व ही लोग कतारबध्द होकर आडवाणी जी से मिलने के लिए लोग बहुत उत्सुक दिखाई दिए। लोगों में इस बात का अपार हर्ष था कि भाजपा यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर जनजागरण कर रही है। आडवाणी जी ने नगर, शहर, कस्बों और गांव-गांव में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस की अल्पसंख्यकवाद की खतरनाक नीति व तुष्टीकरण्ा के प्रति देश की जनता को सजग रहने की चेतावनी दी। यात्रा में उमड़ते भीड़ से यह अंदाज लगाया जा सकता था कि यूपीए सरकार की ढुलमुल नीतियों से लोगों में कितना जबरजस्त आक्रोश का दावानाल था।
चंद्रशेखर कांग्रेस के युवा नेताओं में से एक थे। इन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। इन्होंने दक्षिण से उत्तर की यात्रा की थी। चन्द्रशेखर ने लोगों की गरीबी और बदहाली देखा। उस समय इनके साथ सौ से डेढ़ सौ लोग यात्रा करते थे। इस यात्रा का फायदा यह हुआ कि चंद्रशेखर का स्वास्थ्य बेहतर हो गया। इनके यात्रा का कोई ठोस व निर्धारित लक्ष्य नही था।
बाद में विनोवा भावे ने भूदान यात्रा की। देवीलाल ने किसान यात्रा की। धीरे-धीरे यात्रा एक फैशन हो गया। जयप्रकाश नारायण भी भूदान आंदोलन में विनोवा भावे के साथ थे। भूदान आंदोलन चला था। जमींन दान के आंकड़े लाखों एकड़ में आते हैं मगर सही मायने में देखा जाए तो गरीबों को हजारों एकड़ भी जमीन नही मिली। बिहार में तो बंटी जमीने भी गरीबों से वापस ले ली गई।
और धार्मिक यात्राओं को लें तो प्राचीन काल से चारों धाम की यात्राओं का महत्व हमारे शास्त्रों में वर्णित मिलता है। हर धार्मिक हिन्दू के मन में यह लालसा होती है कि वह चारों धाम बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम्, पुरी की यात्रा करे। सैकड़ों तीर्थाटन हिन्दू धर्म में है। केदारनाथ, वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तगण अपने प्राणों की तक परवाह
नही करते। आज आधुनिकता के इस दौर में धार्मिक यात्राओं का महत्व कम नही हुआ है।
प्रयाग को तीर्थों का राजा कहा जाता है। वहां आज भी कुंभ मेले में इतनी भीड़ होती है कि उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। प्रयाग का यह धार्मिक कुंभ मेला आज का नही है। यह मेला हजारों साल से लगता है। यहां करोड़ों लोग आते हैं। इस पवित्र तीर्थ में स्नान आदि करने के बाद बड़े-बड़े महात्माओं का दर्शन व प्रवचन का लाभ लेकर अपने जीवन को कृत-कृत्य करते हैं।
राजनेताओं ने धार्मिक यात्राओं के महत्व को समझा है, क्योंकि उसमे सामाजिक शत्तिा ज्यादा थी। अगर हम जैन धर्मावलंबियों को ले तो वे यात्राएं ही करते रहते हैं। उनकी अखंड यात्रा का कोई न कोई मकसद रहता है। वे जीवन का लक्ष्य यात्रा से ही हल कर लेते हैं।
और हम शंकराचार्य को हम देखें तो वे अल्पायु में ही यात्रा करते हैं। उन्हाेंने चार मठों बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी, उड़ीसा, उत्तरांचल में स्थापना की। इन मठों से आज भी अध्यात्म के संदेश जन-जन को दिये जा रहे हैं। शंकराचार्य ने इन यात्राओं से शास्त्रार्थ की परंपरा डाली और घूम-घूम कर अद्वैत का संदेश दिया। अद्वैत वो संदेश था कि अगर पहाड़ की चोटी पर पहुंचना लक्ष्य है तो येनकेनप्रकारेण वहां पहुंचना है।शंकराचार्य जी जगह-जगह घूम कर अद्वैत का संदेश देते थे। शंकराचार्य का अद्वैत वो ज्ञान था जो संसार की हर प्रकार के वैचारिक मतभेद को खत्म करने की अद्भुत क्षमता रखता है। अद्वैत उपनिषदों का सार है।

--------------------------------------------------------------------------------------------------------
चंदन मित्रा

हमारे देश में सदियों से यात्रा की परंपरा रही है। पहले के जमाने में रेडियो, अखबार नही होते थे। इसलिए उस समय यात्रा का महत्व अधिक होता था। रामायण आदि ग्रंथों में यात्रा का विवरण मिलता है। सबसे पहले आदिगुरू शंकराचार्य ने केरल से यात्रा की थी। वे केरल होते हुए श्री नगर फिर कश्मीर पहुंचे। ये ही भारत में प्रथम शंकराचार्य माने जाते हैं।भारत के संतों ने सत्य सनातन धर्म को पुन: स्थापित करने के लिए यात्रा के जरिये लोगों को हिन्दू धर्म से जोड़ा। लोगों में हिंदू धर्म के प्रति मौजूद गलत फहमियों को दूर किया। आदिगुरू शंकराचार्य ने अपनी यात्राओं में ज्ञान के प्रचार के साथ-साथ मठों की भी स्थापना की थी।
बौध्दधर्म में भी यात्रा का काफी विवरण मिलता है। गौतमबुध्द के यात्रा करने के कारण बौध्दों में यात्रा बहुत ही लोकप्रिय हो गया। गौतम बुध्द हमेशा यात्रा ही करते रहते थे, यत्र-तत्र घूम-घूम कर लोगों को अपने पवित्र ज्ञान की शिक्षा देते थे। बुध्द ने अपने यात्राओं में अष्टांग मार्ग का का प्रचार किया। जिनमें यम,नियम,आसन,प्राणायाम, प्रत्यार आदि प्रमुख थे। गौतम बुध्द ने अपनी यात्राओं में संघों की स्थापना पर जोर देते हुये व सांसारिक आसत्तिा को पूर्णरूपेण त्यागने व निर्लिप्त रहने का संदेश दिया। इस तरह महात्मा बुध्द ने समाज में बढ़ रहे अनैतिकता व अज्ञानता को अपने ज्ञान के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया।
भारत में तमाम तरह की यात्राएं तो हुई ही, विदेशों में भी यात्राओं के विवरण देखने को मिलते हैं। इनमें मोहम्मद साहब को छोड़कर बाकी सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे धर्मों में समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। यात्रा तो ईसा मसीह ने भी किया। ईसा अपने शिष्यों के साथ गांव-गांव घूमा करते थे। पीड़ितों, दु:खियों की सेवा में वे हमेशा रत रहते थे। कोढ़ियों आदि की सेवा उन्होंने बड़ी तन्मयता से की। उनके इस सेवा का ईसाई समाज पर इतना असर पड़ा कि आज भी ईसाई धर्म में खासकर महिलाएं पूरा जीवन पीड़ितों की सेवा में लगा देती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मदर टेरेसा रही हैं। संत-महात्मा इस तरह की यात्राएं उस समय समाज में फैली गंदगियों को दूर करने के लिए करते थे।
यात्रा में अगर हम गांधी जी को लें तो वे भारत की अंतरात्मा से जुड़े थे। उन्होंने हिन्दू धर्म का बहुत गहराई से अध्ययन किया, उसकी बारीकियों को बखूबी समझा था। गांधी जी को यह भलीभांति पता था कि भारतवर्ष में सत्याग्रह, त्याग, बलिदान का आज भी महत्व है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसका प्रयोग चंपारन से शुरू किया। महात्मा गांधी ने अन्याय और अत्याचार दूर करने के लिए अपनी जान तक की परवाह न करते हुए अनेकों बार भूख हड़तालें की । जिसके चलते वे शारीरिक रूप से अत्यधिक जर्जर हो गए। महात्मा मोहनदास करमचंद्र गांधी की दांडी यात्रा आधुनिक युग में प्रथम राजनीतिक यात्रा थी। गांधी जी ने देश के लिए एक मापदंड छोड़ा, कि कैसे देश के लोगों में यात्रा के जरिये संदेश को पहुंचाया जाय। लोगों को कैसे अपने साथ जोड़ा जाय। दुश्मनों को अपनी एकता के जरिए कैसे हिलाया जा सकता ह,ै यह पूरे विश्व के लोगों को महात्मा गांधी की यात्रा के जरिये शिक्षा मिली। गांधी जी ने अपनी यात्रा को प्रचार का माध्यम बनाकर इसका उपयोग देश की आजादी के लिए किया।
गांधी जी की यात्रा ने जब अपना रंग दिखाना शुरू किया तो न केवल अपने देश से बल्कि विदेशों के तमाम पत्रकारों व फोटोग्राफरों ने इसे महत्व दिया। जिससे गांधी की यात्रा विदेशों में भी लोकप्रिय हो गई। पूरे देश में एक प्रेरणा की लहर दौड़ पड़ी।कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोग एकता के सूत्र में बंध गए। जिसके फलस्वरूप ब्रिटिश हुकूमत बुरी तरह भयभीत हो गई। इसके बाद फिर इस तरह की यात्राएं एक प्रकार से बंद ही हो गई।
परन्तु स्वाधीनता के पश्चात आचार्य विनोवा भावे ने भी यात्राएं की हैं।वे गांव-गांव घूमकर अमीरों को जमीन दान के लिए प्रेरित किया। कुछ समय लगा कि विनोवा जी को सफलता मिल रही है। लेकिन विनोवा जी को उनके अपनों ने ही धोखा किया। बाद में यह तय हुआ कि गरीबों,किसानों को बगैर किसी संघर्ष के जमीन को दिया जाए।
और रही पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के यात्रा की, इस तरह की यात्राएं करने से देश के बारे में ज्ञानार्जन काफी हो जाता है, साथ में देश की समस्या से रू-ब-रू होने का मौका भी मिल जाता है।
इस देश में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा को महात्मा गांधी के दांडी मार्च के बाद सबसे महत्वपूर्ण यात्रा माना जाता है। आडवाणी की यह यात्रा गुजरात के सोमनाथ मंदिर से शुरू होकर अयोध्या तक गई थी। इस यात्रा ने देश के लोगों में श्री राम लला के प्रति भक्ति प्रेम की एक ऐसी भावना फूंकी, कि पूरा देश श्री राममय हो गया था। अयोध्या मुद्दे पर पूरा देश एकता के सूत्र में बंधा नजर आया। इस यात्रा में हिन्दुत्व मुद्दे को काफी प्राथमिकता मिली। हिन्दू समाज में एक मजबूत आत्मविश्वास का उद्भव हुआ। इस यात्रा के जरिये भारतीय राजनीति को एक नया मोड़ मिला।भाजपा अभी भी उसी रास्ते पर चली जा रही है। क्योंकि मूल विषय से हटकर राजनीति तो हो ही नही सकती। जिस तरह महात्मा गांधी की यात्रा अपने आप में एक ऐतिहासिक हो गई। उसी तरह आडवाणी की यात्रा राजनैतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक रूप से नयापन लाने में पूरी तरह सफल रही थी।
आडवाणी जी की दूसरी प्रमुख यात्रा स्वर्ण जयंती यात्रा थी, जो देश के स्वतंत्रता के 50वीं वर्षगांठ पर शुरू हुई। इस यात्रा में आडवानी जी देश के कोने-कोने तक गए, जिसमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र भी शामिल था। आडवाणी जी उन आदिवासी इलाकों में भी गए जहां कभी कोई नही गया था। वहां पर उन्होंने लोगों के दु:खों को जानने के बाद, उन्हें सांत्वना दिया और ढांढस बंधाया। आदिवासी लोग अपने आपको हमेशा उपेक्षित व शोषित पाते थे कोई उन्हें पूंछने वाला नही था। यद्यपि तमाम गैर सरकारी संस्थाएं आदिवासियों के मदद के लिए हैं मगर एक राष्ट्रीय स्तर का नेता उनके घर जाकर उनके दु:खों के बारे में जानने से उन्हें अपार हर्ष की अनुभूति हुई। जहां एक तरफ मुम्बई और दिल्ली के अमीर लोगों में जमीन आसमान का अंतर है। ऐसे उच्च धनाढय वर्ग के लोग गरीबों के दु:खों को महसूस नही करते थे, वहीं आडवाणी जी ने इन गरीब आदिवासियों के करीब जाकर उनके पीड़ा को बड़ी निकटता से महसूस किया व हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया था। क्योंकि इससे पूर्व वहां शोषित आदिवासी लोग अपने आपको देश-दुनिया से कटा हुआ पाते थे। आडवाणी जी की यह यात्रा अपने आप में ऐतिहासिक रही क्योंकि इनकी यह यात्रा सिर्फ भाजपा के लिए ही नही बल्कि पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ने में काफी हद तक सफल रहा था।
लेकिन अब यात्राओं को नया मोड़ देने की जरूरत है। शंकराचार्य के बाद महात्मा गांधी की यात्रा महत्वपूर्ण थी। फिर लालकृष्ण आडवाणी ने यात्राओं के जरिए देश को एक नया मोड़ दिया था। भारत में बड़े-बड़े नेताओं को सिर्फ लोग टीवी चैनलों व अखबारों में ही देख पाते हैं। मगर यात्रा के द्वारा देश के लोगों को इन बड़े नेताओं व संतों से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है। यात्रा लोगों के मन को प्रभावित करने का सबसे बड़ा और आसान जरिया है। ये नेता या संत जब गांव-गांव जाकर हाथ जोड़कर जन-जन से मिलते हैं तो लोगों को अपार सुख का अनुभव होता है। लोग यात्रा से प्रभावित तो होते ही हैं साथ ही देश व समाज को जोड़ने के लिए ऐसी यात्राओं का बहुत भारी महत्व है।
एक अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण प्रमुख यात्रा विश्व हिन्दू परिषद की है। यह यात्रा एकात्मक यात्रा थी, जो कि 1981 में शुरू हुई थी। शायद आडवाणी ने इसी यात्रा से प्रेरणा लेकर इसके आठ साल बाद यात्रा निकाली थी। एकात्मक यात्रा में प्रमुख रूप से दो उद्देश्य थे, पहला भारत की सारी बड़ी नदियों को जैसे गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, गोदावरी आदि को एक दूसरे नदी में ले जाकर मिलाप कराना और दूसरा हिन्दुओं को अन्य धर्म में हो रहे मतांतरण को रोकने के साथ ही उनके उपर ढाए जा रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना था।
इससे पूर्व तमिलनाडु के मीनाक्षीपुरम् में कुछ दलित परिवारों ने इस्लाम स्वीकार कर लिया था और फिर यह कहा गया कि अभी तो यह शुरूआत है, धीरे-धीरे देश के सारे दलितों को मुसलमान बनाया जाएगा। इस घटना से हिन्दू संगठनों को काफी धक्का पहुंचा, बहुत से हिन्दू मर्माहत हुए। इस घटना को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने नेपाल के काठमांडू से एक यात्रा निकाली जो मीनाक्षीपुरम् से कन्याकुमारी तक गई। इस यात्रा का मूल मकसद यही था कि अगर हिन्दू समाज के उपर प्रहार होता है तो उसे रोकना हमारा प्रथमर् कत्ताव्य होगा। विहिप की इस यात्रा के शुरूआती दौर में लोगों में कोई दिलचस्पी नही ली। मगर धीरे-धीरे यह यात्रा इतनी प्रचलित हुई कि मीडिया ने भी इस यात्रा को खूब कवरेज किया। यह यात्रा पूरी तरह शत्-प्रतिशत सफल रही। अगर गौर करें तो इस यात्रा के बाद इस्लाम ग्रहण की घटना फिर दोबारा नही हुई।

-------------------------------------------------------
कुलदीप नैयर

अगर यात्राओं की बात करें तो मेरे विचार से देश की सबसे प्रमुख यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन थी, जिसे 1942 में महात्मा गांधी ने शुरू किया था। इस यात्रा में जयप्रकाश नारायण, जवाहर लाल नेहरू आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शामिल थे। भारत छोड़ो आंदोलन में गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ पूरे भारत में अंग्रेजों से लड़ने की ताकत पैदा कर दी थी। यह ताकत गांधी को सत्य और अहिंसा से मिली थी। महात्मा गांधी की एक और प्रमुख यात्रा नमक बनाने को लेकर शुरू हुई। गांधी जी का कहना था कि नमक बनाना हम भारतीयों का हक है, इसे अंग्रेज कानून बनाकर नही रोक सकते। उन्होंने नमक बनाकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी। गांधी जी समुद्र के किनारे दांडी तक अपने समर्थकों के साथ यात्रा करते हुए गए। उनकी यह यात्रा आगे चलकर दांडी मार्च के नाम से मशहूर हुई। गांधी जी पूरे देश को एक संदेश देना चाहते थे कि जो हमारा अधिकार है उसे लेने के लिए किसी भी प्रकार से अंग्रेजी हुकूमत हमें रोक नही सकती। वे जब नमक बनाने समुद्र के किनारे चले तो उसमें से बहुत से आजादी के परवानों को पीटा गया, लेकिन मोहनदास करमचंद गांधी ने ब्रिटिश जुल्म के खिलाफ घुटने नही टेके। उनकी यह मुहिम अंग्रेजों के खिलाफ बढ़ती ही चली गई। महात्मा गांधी का मूल लक्ष्य लोगों को जागृत करना था, इसे उन्होंने अपने यात्रा के जरिये बखूबी अंजाम दिया। दांडी यात्रा में गांधी जी ने कई सौ किलो मीटर पैदल चलकर इतिहास रचा था। गांधी जी ने सीधे तौर पर अंग्रेजों को चेतावनी दिया कि हमारे देश से जल्द से जल्द निकल जाओ। अंग्रेजों को हमारी चिंता करने की जरूरत नही, हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया जाय। उन्होंने अंग्रेजों से तीखे शब्दों में कहा कि द्वितीय विश्व युध्द में हमसे पूंछे बगैर युध्द की आग में भारतीयों को क्यों झोंक दिया गया।
सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के तीन बीर सेना अधिकारियों शहनवाज खान, प्रेम सहगल, जी.एस. ढिल्लन का मुकदमा लाल किले में चलना शुरू हुआ तो लोगों ने जगह-जगह अंग्रेजों के खिलाफ बड़े-बड़े जुलूस निकाले, सड़क के चौराहों पर ब्रिटिश हुकूमत के विरूध्द प्रदर्शन किया गया। इन सारे क्रांतिकारी यात्राओं का असर यह हुआ कि अंग्रेजों को इन तीनों सेना अधिकारियाें को माफ करना पड़ा। अंग्रेजों पर धीरे-धीरे दबाव पड़ा और उन्हें मजबूर होकर भारत छोड़ना पड़ा।
सन् 1946 में, समुद्री जहाज के अफसरों ने जहाजों में ही गोरों को देश से हटाने को लेकर प्रदर्शन व हड़ताल किया। उनके द्वारा यह किया जाना भी देश के स्वतंत्रता की एक कड़ी थी। 1947 में जब बंटवारा हुआ तो दोनों तरफ से कई काफिले चले। बहुत से लोगों को अपना आशियाना छोड़ना पड़ा। हिन्दू-मुस्लिम दंगे हुए। हिन्दू-मुस्लिम दंगों में करीब दस लाख आदमी मारे गये, और दो करोंड़ आदमी बेघर हो गये। मैं स्वयं स्यालकोट से आया था। जब 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हो गया और शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही थी लाखों लोग संसद और इंडियागेट के सामने जमा हो गए थे।
उसके बाद मुस्लिम महिलाओं के लिए सुप्रीमकोर्ट का फैसला मील का पत्थर साबित हुआ। जिसमें शाहबानो नाम की एक 60 वर्षीय वृध्द महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। उसने अपने जीविकोपार्जन की खातिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उसके पति के उपर सेक्शन 125 की धारा के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ और न्यायालय ने शरियत को नजरअंदाज करते हुए शाहबानो को गुजारा भत्ताा देने का आदेश दिया। लेकिन कठमुल्ले मुस्लिम नेताओं ने फैसले की आलोचना करते हुए न्यायालय के फैसले को मानने से इंकार कर दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान संशोधन कर न्यायालय के आदेश को ही पलट दिया। परिणामस्वरूप शाहबानों के साथ न्याय नही हो पाया।
राजीव गांधी ने अयोध्या में राममंदिर के ताले खोल दिये। उसको लेकर हिन्दू और मुसलमानों के फासले बढ़ते गए और रही बात आडवाणी की यात्रा की तो, आडवाणी की यात्रा है तो धार्मिक लेकिन इसे राजनीतिक रूप दिया गया। उस यात्रा का मकसद था कि किसी तरह हिन्दू-मुस्लिम तनाव हो और भाजपा की झोली में हिन्दुओं का वोट चला आए। वीपी सिंह की सरकार इसी में मारी गई। बिहार में आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया। तब से राम मंदिर का मुद्दा राजनीतिक हो गया। चुनाव के समय राम मंदिर मुद्दे को उछाला जाता है ताकि राजनीतिक रूप से चुनाव में भाजपा को बढ़त मिले। नि:संदेह भाजपा की ताकत में इजाफा हुआ। लेकिन यह देश की ताकत नही थी बल्कि किसी पार्टी की ताकत थी जो मंदिर के नाम पर लोगों को उकसा रही थी। जहां-जहां आडवाणी की रथयात्रा गई वहां-वहां काफी सांप्रदायिक झगड़े हुए, कई लोग मारे गए। आखिरकार सांप्रदायिक शक्तियों ने बाबरी मस्जिद गिरा कर ही दम लिया। हिन्दुओं में ये भावना जरूर थी कि मंदिर बने लेकिन मस्जिद किसी कीमत पर न टूटे। कोई ऐसा हल निकल सकता था जो सर्वमान्य हो, लेकिन उससे पूर्व सारी चीजें राजनीति में विलीन हो गई।
अब यह मुद्दा देश के सामने एक ऐसा सवाल बन गया है कि जिससे केवल तनाव ही बढ़ सकता है। मंदिर बनाने की कोशिश तो हुई, मगर अजीब बात है कि इस देश में भूख, गरीबी, रूल ऑफ लॉ को लेकर कभी कोई यात्रा नही निकाली गई। पिछले कुछ महीनों से कई यात्राएं जमीन के सवाल पर, जंगल के सवाल पर निकाले गए मगर उनको अभी तक सफलता नही मिली। क्योंकि राजनीतिक पार्टियां हर सवाल को वोटों के नजरिये से देखती हैं, और आप अगर गरीबी की बात करते हैं तो इंदिरा गांधी ने कहा था कि तुम मुझे वोट दो हम तुम्हारी गरीबी दूर करेंगे। लेकिन गरीबी कम नहीं हुई बल्कि और बढ़ी। आज देश में बहुत से ऐसे गरीब हैं जो रात के समय भूखे पेट ही सो जाते हैं। देश में कितनी ऐसी माताएं हैं जो भूखे पेट ही अपने बच्चों को जन्म देती हैं।आज के युवाओं सहित व दूसरों लोगों के लिए यह एक चुनौती के समान है कि वे कब ऐसी यात्रा निकालेगें जिसका एकमात्र लक्ष्य हो कि जो गरीब भूखा है उसको रोटी मिले, जो नंगे हैं उन्हें कपड़ा मिले और जरूरतमंदों को सर छिपाने के लिए एक छत नसीब हो।
गांधी जी जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तो कहा था कि किसी के आंखों में आंसू नही होने चाहिए, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो मंजिल दूर है तथा उसके लिए और प्रयास करने पड़ेंगे। पर राजनीतिक पार्टियों की मदद के बगैर इस लक्ष्य को नही पाया जा सकता। राजनीतिक पार्टियां गरीबों की गरीबी दूर करने में बहुत कम दिलचस्पी रखती हैं। इन पार्टियों के लिए गरीब एक वोटर मात्र है। ऐसे गरीबों को धमकाकर, फुसलाकर, रिश्वत देकर किसी भी प्रकार से उनके वोटों को हासिल कर लो। आज के राजनीतिज्ञों का यही एक धंधा है।आज राजनीतिक पार्टियों के लिए एक नैतिक रूल की जरूरत है। मेरा मतलब वसूलों और मूल्यों से है। इस देश में ये जरूर होगा मगर कब और कैसे कहना मुश्किल है

1 comment:

Anonymous said...

Hello. This post is likeable, and your blog is very interesting, congratulations :-). I will add in my blogroll =). If possible gives a last there on my blog, it is about the Smartphone, I hope you enjoy. The address is http://smartphone-brasil.blogspot.com. A hug.